उत्तर प्रदेश

Kasganj: सांप के डसने से किसान की मौत

Tara Tandi
30 Dec 2024 7:32 PM IST
Kasganj: सांप के डसने से किसान की मौत
x
Kasganj कासगंज । कोतवाली ढोलना क्षेत्र के खैरपुर गांव में खेत पर मटर की रखवाली करते समय एक किसान को सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन में कोहराम है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम पर भेजा है।
गांव खेरपुर निवासी 36 वर्षीय धर्म पाल के पुत्र रामजी रविवार को अपने मटर के खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी उनके पैर में सर्प ने डस लिया। जिसे वह बेहोश होकर खेत में गिर गए। जब वह देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन को चिंता हुई। परिजन जब खेत पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। परिजन उन्हें वैद्य के पास ले गए। जहां उन्हें मृत बता दिया गया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मृत के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत के बाद से उसके घर में मातम का माहौल छाया हुआ है।
Next Story