- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: दरोगा ने नशे...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: दरोगा ने नशे में धुत होकर खुलेआम पत्नी से की अश्लीलता, निलंबित
Tara Tandi
20 Feb 2025 3:32 PM IST

x
Kasganj कासगंज । जनपद कासगंज में यूपी पुलिस के एक दरोगा का शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कासगंज पुलिस लाइन में तैनात दरोगा एसपी ऑफिस से महज चंद कदमों की दूरी पर शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ अशोभनीय हरकत करता हुआ दिख रहा है। वीडियो में दरोगा की टोपी भी सड़क पर पड़ी हुई नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिले के एसपी ऑफिस से कुछ दूरी पर बने यात्री टीन शेड का है, जहां एक दरोगा नशे में धुत होकर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिख रहा है। हालांकि, महिला को दरोगा की पत्नी बताया जा रहा है। वहीं, दरोगा की टोपी टीन शेड के पीछे सड़क पर पड़ी हुई थी।
जब दरोगा से वर्दी में शराब पीने और सार्वजनिक रूप से हंगामा करने को लेकर सवाल किया गया, तो उसने कहा कि वह किसी से बदतमीजी नहीं कर रहा है। उसने यह भी बताया कि वह बरेली का रहने वाला है और उसका नाम राजकुमार है। कुछ देर बाद उसने यह भी कहा कि उसने फर्जी वर्दी पहन रखी है और वह पुलिस में नहीं है।
फिलहाल, नशे में धुत दरोगा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर एएसपी राजेश भारती ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा एसआई मनोज कुमार कासगंज पुलिस लाइन में तैनात है और महिला उसकी पत्नी है। एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एसआई को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए
TagsKasganj दरोगा नशेधुत होकर खुलेआम पत्नी अश्लीलतानिलंबितKasganj police inspector suspended for openly sexually abusing his wife while being drunkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





