उत्तर प्रदेश

Kasganj: CO ने मानवाधिकार कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार

Admindelhi1
1 Oct 2025 12:49 PM IST
Kasganj: CO ने मानवाधिकार कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार
x
गाड़ी पर अवैध हूटर-बत्ती

कासगंज: जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए मानवाधिकार संगठन से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी निजी गाड़ी पर पुलिस जैसी लाल-बत्ती और हूटर लगाकर घूम रहा था।

जिला सर्किल ऑफिसर (CO) संदीप वर्मा गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन पर नजर पड़े। वाहन को रोकने पर पता चला कि यह न तो सरकारी गाड़ी थी और न ही वाहन पर बैठे शख्स को इसका कोई अधिकार था। आरोपी खुद को मानवाधिकार संगठन से जुड़ा बता रहा था और जनता को गुमराह कर रहा था।

पुलिस ने गाड़ी जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फर्जी पुलिसनुमा गाड़ियां बेहद खतरनाक हैं, क्योंकि इनका इस्तेमाल अपराधी भी कर सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा,

“अक्सर लोग पावर और इमेज का गलत इस्तेमाल करते हैं। पुलिस को ऐसे मामलों में सतर्क रहना चाहिए।”

Next Story