उत्तर प्रदेश

Kasganj: 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया

Admindelhi1
28 Jun 2025 7:48 PM IST
Kasganj: 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया
x
"आरोपी फरार"

कासगंज: कासगंज जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय प्रदीप नामक व्यक्ति पर बच्ची को अपने घर ले जाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का आरोप है।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली गाँव की बताई जा रही है। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसे तत्काल मेडिकल जाँच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस जल्द से जल्द उसे पकड़ने का दावा कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश है।

Next Story