- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: कार ने बाइक...

x
Kasganj कासगंज । गांव रोशन नगर से बाइक पर सवार होकर सोरों स्टेडियम में दौड़ लगाने जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए बाइक सवार को सोरों सीएचसी पर मौजूद चिकित्सको ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक को पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने दोनों बाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सहावर थाना क्षेत्र के गांव रोशन नगर निवासी 25 वर्षीय रामकुमार सिंह पुत्र सुनील चौहान सोमवार की सुबह रोजाना की तरह सोरों स्टेडियम में दौड लगाने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। वह सोरों बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप पहुंचा, तभी बरेली की ओर से आ रही महिंद्रा कार संख्या यूपी 57 बीएस 2270 ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे की घटना में रामकुमार बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल रामकुमार को उपचार के लिए सोरों स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची। जहां चिकित्सको ने परीक्षण के बाद रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए। जहां उनका रो रोकर बुरा हाल है। सुनील चौहान ने बताया बेटा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। 20 फरवरी वह अलीगढ में आयोजित पुलिस की भर्ती दौड में भाग लेकर आया था।सोरों के क्राइम इंस्पेक्टर प्रकाश चंद्र ने बताया दोनों बाहनो को कब्जे में ले लिया गया। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएंगी।
चार बहनो में एकलौता बेटा था रामकुमार
सुनील चौहान के बच्चे थे। चार बेटिया में एकलौता बेटा रामकुमार था। रामकुमार घर का अकेला होने के चलते पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। पिता ने बताया कि उसने लिखित परीक्षा भी पास कर ली थी। इस बार उसका चयन होना निश्चित था। उसकी मौत से घर का एकलौता चिराग बुझ गया है। घटना को मां बाप और बहनो का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र सोरों के अंतर्गत सोमवार की सुबह समय करीब 07.00 बजे घटना स्थान सोरों - सोरों बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने बाइक सवार रामकुमार सिंह चौहान पुत्र सुनील चौहान उम्र करीब 25 वर्ष निवासी रोशन नगर थाना सहावर बाइक हीरो स्पेलंडर नंबर HR 51L7433 से महिंद्रा कार नम्बर up 27bm2270 एक्सीडेंट हो गया जिसे सीएचसी सोरों ले जाया जहां पर बाइक सवार को डॉक्टरों द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया है। पिता के द्वारा बताया गया उनका बेटा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था 20 फरवरी को उसकी अलीगढ़ में दौड़ की प्रतियोगिता थी। रोजाना की भांति बाइक द्वारा अपने गांव से शोरूम स्टेडियम में दौड़ लगाने जाया करता था। मृतक चार बहनों के बीच अकेला भाई था।
TagsKasganj कारबाइक सवार युवक रौंदामौतKasganj carbike rider trampleddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





