उत्तर प्रदेश

Kasganj: कूलर ठीक करते समय युवक को लगा करंट, अस्पताल में तोड़ा दम

Tara Tandi
5 Sept 2024 3:54 PM IST
Kasganj: कूलर ठीक करते समय युवक को लगा करंट, अस्पताल में तोड़ा दम
x
Kasganj कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में गुरुवार को कूलर सही करते समय युवक को करंट लग गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
घटना पटियाली कोतवाली क्षेत्र ग्राम घोसगंज की है। गांव निवासी 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र अवधेश कुमार गुरुवार को अपने घर का कूलर पंखा सही कर रहा था। अर्जुन ने बिजली के बोर्ड में कूलर का तार लगाया। कूलर चालू नहीं हुआ तो उसने पंखे को हाथ से हिलाना चाहा, तभी उसको करंट लग गया। उसका हाथ पंखे से ही चिपक गया।
कुछ देर बाद वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरने की आवाज सुनकर पत्नी पिंकी दौड़ कर उसके पास पहुंची। पिंकी को समझते देर न लगी कि अर्जुन को करंट लग गया है। पिंकी के मुंह से चीख निकल गई। चीख़ सुनकर परिजन भी आ गए। अर्जुन को गम्भीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन की अचानक मौत की ख़बर जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिवार में चीत्कार मच गया। अर्जुन की पत्नी पिंकी सदमे में आ गई। उसकी आंखों के आंसू सूख गए। अर्जुन की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक चार माह का एक पुत्र अभिमन्यु है।
Next Story