- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: अंतिम संस्कार...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Tara Tandi
24 May 2025 6:44 PM IST

x
Kasganj कासगंज । कछला मार्ग पर ग्राम होडलपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक अपने फूफा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था।
एटा थाना मारहरा क्षेत्र के गांव बीच की नगरिया निवासी 38 वर्षीय दिनेश पुत्र खिमाई शनिवार की सुबह बाइक से अपने फूफा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए धनतुरिया जा रहा था। जब वह गांव होडलपुर के निकट पहुंचा तो उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से उछलकर दूर गिरा और सड़क से उसका टकरा गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद राहगीर एकत्रित हो गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी मायादेवी बड़ी बेटी आरती, बेटा कृष्णा, बेटी कीर्ति, मां उर्मिला देवी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsKasganj अंतिम संस्कारजा रहे युवकसड़क हादसेदर्दनाक मौतKasganj funeralyouth goingroad accidentpainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





