- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: दबंग...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: दबंग ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सात वर्षीय दलित बच्चे को कुचलकर की हत्या
Tara Tandi
16 Feb 2025 5:58 PM IST

x
Kasganj कासगंज : पुरानी रंजिश के चलते एक दबंग ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सात वर्षीय दलित बच्चे को कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
गाली-गलौज के बाद रौंदा मासूम को
गांव लक्ष्मीनगर निवासी हरिशचंद्र ने अमांपुर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका गांव के ही विशेष जाति के धर्मेंद्र पुत्र हेमचंद्र सिंह से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर एक बजे धर्मेंद्र ने गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी कि आज किसी भी दलित को नहीं छोड़ूंगा। इसके बाद उसने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली मासूम अर्पित के ऊपर चढ़ा दी, जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अमांपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की, आरोपी की तलाश जारी
परिजन बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
TagsKasganj दबंग ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकसात वर्षीय दलित बच्चेकुचलकर हत्याKasganj: Domineering tractor-trolley driverseven-year-old Dalit childcrushed to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





