- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: 23 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत , हत्या की आशंका
Tara Tandi
26 Feb 2025 4:41 PM IST

x
Kasganj कासगंज : अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव बाछमई में 23 वर्षीय विवाहिता पूनम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
मृतका के चाचा सचिन कुमार निवासी बदनपुर, थाना सोरों ने बताया कि पूनम की शादी ढाई साल पहले प्रशांत से हुई थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
मंगलवार रात को पूनम की मारपीट के बाद जहर देकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुराल वाले शव को घर में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक, पूनम के नाक से खून निकल रहा था, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंचल सिरोही, सहावर सीओ शाहिदा नसरीन और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फोटो और वीडियो ग्राफी के अलावा घटना स्थल से अहम साक्ष्य एकत्रित किए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्वाइजनिंग का लग रहा है। अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsKasganj 23 वर्षीय विवाहितासंदिग्ध हालात मौतहत्या आशंकाKasganj 23 year old married womandeath under suspicious circumstancesmurder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





