- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kant: डीसीएम से भिड़ंत...

x
कांट: थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ग्राम दिलावरपुर के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीपरोला के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक डीसीएम वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।बताया जा रहा है कि डीसीएम चालक गलत दिशा में वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Tagsकांटडीसीएमभिड़ंतबड़ा हादसाटलाKantDCMcollisionmajor accident avertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





