उत्तर प्रदेश

Kanpur: दौलतपुर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

Admindelhi1
20 Feb 2025 11:52 AM IST
Kanpur: दौलतपुर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या
x
"गांव में तनाव का माहौल"

कानपुर: सजेती थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने पर एसीपी, सजेती व रेवना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मृतक के गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक दिया।

मृतक रवि यादव (21) पुत्र गुरु प्रसाद यादव और शुभम तिवारी पुत्र बबलू तिवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। झगड़े के दौरान शुभम तिवारी ने रवि यादव की कनपटी पर कट्टा सटा कर फायर कर दिया, जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी शुभम के घर की घेराबंदी कर उसे बाहर निकालने की कोशिश की। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर एडीसीपी मनोज कुमार, एसीपी रंजीत कुमार सहित कई थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

Next Story