- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: शादी से पहले...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: शादी से पहले हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम
Tara Tandi
14 April 2025 2:31 PM IST

x
Kanpur कानपुर । कानपुर देहात में तीन दिन पहले हुए हादसे में घायल युवक की रविवार को मौत हो गई। तीन दिन बाद ही युवक की शादी थी। बहन व भांजी को लेकर युवक घर जा रहा था, तभी तीन दिन पहले हादसा हुआ था। भांजी की मौत के बाद युवक को हनुमंत विहार क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कानपुर देहात के रनियां कुंदनपुर निवासी अतिबल सिंह के 23 वर्षीय बेटे रोहित की 16 अप्रैल को शादी होनी थी। रोहित के एक छोटा भाई पंकज और मां गुड़िया हैं। छोटे भाई ने बताया कि शुक्रवार को रोहित सचेंडी के नकटू गांव में बहन प्रियंका और आठ वर्षीय भांजी अंशिका को बाइक से लेकर घर आ रहा था।
तभी कानपुर देहात में पिकअप की टक्कर से अंशिका की मौत हो गई, वहीं बहन प्रियंका और भाई रोहित घायल हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में एक हास्पिटल में भर्ती कराया था, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान रोहित ने भी दम तोड़ दिया।
TagsKanpur शादीहादसे घायल युवकतोड़ा दमपरिवार छाया मातमKanpur weddingyoung man injured in accidentdiesfamily mournsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





