उत्तर प्रदेश

Kanpur: यमुना में आई बाढ़; एक दर्जन गांव प्रभावित, किसानों की फसल डूबी

Tara Tandi
14 Sep 2024 2:26 PM GMT
Kanpur: यमुना में आई बाढ़; एक दर्जन गांव प्रभावित, किसानों की फसल डूबी
x
Kanpur कानपुर । घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्जन गांवों के किसानों की ज्वार की फसल डूब गई है। वहीं हरदौली सहित एक दर्जन गांव यमुना नदी की चपेट में है। गांव में घरों में पानी घुस गया है। एसडीएम घाटमपुर ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर चौकियां स्थापित करने के आदेश दिए हैं।
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कटरी, काटर, गडाथा, इमरतेपुर, कुटरा, मकरंदपुर, टिकरी, गौरवा कछार, अकबरपुर बीरबल, मऊ नखत आशिक, हरदौली आंशिक, रामपुर, लोहरी मऊ, अस्वासपुर, मऊ, समूही सहित एक दर्जन गांव यमुना नदी की बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
जबकि गड़ाथा गांव में चारों ओर से यमुना नदी का पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खतरे की निशान के करीब यमुना का जलस्तर पहुंच गया है। अकबरपुर के ग्राम प्रधान रामकुमार कर्णधार ने बताया कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
खतरे के निशान से कुछ आंशिक दूरी बची है और उक्त गांवों में किसानों की ज्वार की फसल डूब गई है। फिलहाल एसडीम यजुवेंद्र सिंह बाढ़ प्रभावित गांव का स्थलीय निरीक्षण किया और चौकिया स्थापित करने के निर्देश के साथ-साथ आईटीबीपी के जवानों को भी तैनात करने के निर्देश दिए।
एसडीएम घाटमपुर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में संबंधित लेखपालों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात कर बाढ प्रभावित गांवों को चिन्हित कर बाढ़ से निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
Next Story