- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: वाहन ने बाइक...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दम्पति की मौत बच्ची घायल
Tara Tandi
10 March 2025 1:42 PM IST

x
Kanpur कानपुर । कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर ब्रह्मदेव मंदिर के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायल बच्ची को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दंपति रिश्तेदार के यहां शादी से घर लौट रहे थे।
सचेंडी थानाक्षेत्र के सीढ़ी गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौहान किसान थे। वह अपनी 35 वर्षीय पत्नी ननकई व सात साल की बेटी साधना के साथ फतेहपुर के असोथर गांव अपने साढ़ू के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार शाम वह तीनों बाइक से फतेहपुर से घर जा रहे थे।
तभी प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर ब्रम्हदेव मंदिर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और निकल गया। ठोकर लगने से दंपति व बच्ची उछलकर दूर जा गिरे। बाइक घिसटती चली गई। गंभीर चोट आने से दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपति समेत बच्ची को कांशीराम अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र व ननकई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्ची साधना की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर किया है। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।
TagsKanpur वाहनबाइक सवार दंपतिमारी टक्करदम्पति मौतबच्ची घायलKanpur vehiclebike riding couplecollisioncouple diedgirl injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





