- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: गंगा में डूबती...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: गंगा में डूबती भांजी को बचाने गए दो मामा भी डूबे, तीनों की मौत
Harrison
6 Jun 2025 3:22 PM IST

x
Kanpur कानपुर: संवाद सहयोगी, जागरण, बिल्हौर। अकबरपुर सेंग के मजरा कल्लूपुरवा गांव में गंगा स्नान करते समय गहराई में जाकर डूब रही भांजी को बचाने के प्रयास में उसके दो मामा भी डूब गए। मौके पर पहुंची एसडीएम रश्मि लांबा, एसीपी अमरनाथ यादव व इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने ग्रामीणों व गोताखोरों की सहायता से तीनों को बाहर निकलवाकर सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
गंगा में डूबे दोनों युवक अपने भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। किशोरी और दोनों युवकों की मौत से सीएचसी में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने अस्पताल व मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और स्वजन को ढांढस बंधाया। वहीं एसडीएम ने दैवीय आपदा के तहत तीनों मृतकों के स्वजन को चार चार लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन हटाएं
सिर्फ ₹3 में
Tagsकानपुरगंगाडूबती भांजीबचाने गएदो मामा भी डूबेतीनों की मौतKanpurGangaall three diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





