उत्तर प्रदेश

Kanpur : चकेरी-बिठूर हादसों में गई दो जानें, एक मृतक की पहचान नहीं

Saba Naaz
1 July 2025 6:41 PM IST
Kanpur : चकेरी-बिठूर हादसों में गई दो जानें, एक मृतक की पहचान नहीं
x
Kanpur कानपूर : दो सड़क हादसों में दो लोगों की माैत हो गई, एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चकेरी थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर अहिरवां के दोसड़का कट पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मथुरा के ग्राम मगोर्रा निवासी मनोज शर्मा (36) की मौत हो गई।
भाई योगेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी प्रकार, बिठूर थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह मॉडल डेयरी के पास सर्विस लेन पर 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची मंधना चौकी की पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। युवक शरीर पर ग्रे व मटमैले रंग की चेकदार हॉफ शर्ट, नीली जींस और सफेद गमछा मिला। वहीं, दाहिने हाथ में कड़ा और कलावा है।
Next Story