उत्तर प्रदेश

Kanpur: नहाते वक्त छात्रा की वीडियो बनाने के आरोप में दो हॉस्टल कर्मी गिरफ्तार

Admindelhi1
5 Jun 2025 10:57 AM IST
Kanpur: नहाते वक्त छात्रा की वीडियो बनाने के आरोप में दो हॉस्टल कर्मी गिरफ्तार
x
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, रुपये मांगने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप

कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही छात्रा ने हॉस्टल मैनेजर और एक कर्मचारी पर नहाते हुए उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, रुपये मांगने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब छात्रा ने इन मांगों को ठुकराया तो आरोपितों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों महफूज खान (हॉस्टल मैनेजर) और कफील अंसारी (कर्मचारी) को गिरफ्तार कर लिया है।

कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मूल रूप से कानपुर देहात के एक गांव की रहने वाली छात्रा रावतपुर के इस हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। हॉस्टल के दोनों आरोपितों ने छात्रा का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो के दम पर पहले छात्रा से पैसा वसूला गया, फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया। विरोध करने पर धमकियां मिलीं, जिससे छात्रा मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हो गई।

धमकियों और उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है और कानून के तहत कार्रवाई जारी है।

Next Story