- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : शादी के दो...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : शादी के दो माह बाद ट्यूशन शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान
Saba Naaz
30 Jun 2025 6:56 AM IST

x
Rawatpur रावतपुर : रावतपुर के रोशननगर निवासी ट्यूशन शिक्षक मोहम्मद अहमद (32) ने शादी के दो माह बाद शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी।
मोहम्मद अहमद के पिता अयूब असांरी ने बताया कि बेटे ने 11 अप्रैल को ही जेके जूट मिल के पास रहने वाली गुलशन परवीन संग प्रेम विवाह किया था। शनिवार को वह पत्नी को उसके मायके छोड़ने गया था। वहां से लौटने के बाद सब कुछ सामान्य रहा। रात में कमरे में जाकर सो गया।
सुबह जब देर तक नहीं उठा तो मां जगाने गईं। कमरे में बेटे का शव फंदे से लटका देखा तो बेसुध हो गईं। पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। परिवार के सदस्य आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं बता सके।
Tagsट्यूशनशिक्षककानपूरTuitionTeacherKanpurजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





