- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: ट्रक-बास...
Kanpur: ट्रक-बास टकराने से खाई में गिरे वाहन, घायल हुए 20

कानपुर: कानपुर में शंभूआ पुलिया पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी बिधनू भेजा गया। वहां चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।





