उत्तर प्रदेश

Kanpur: तीन युवक ने घर में अकेला पाकर युवती से की छेड़खानी , तीनों आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
22 Nov 2024 12:48 PM IST
Kanpur: तीन युवक ने घर में अकेला पाकर युवती से की छेड़खानी , तीनों आरोपी गिरफ्तार
x
Kanpur कानपुर । एक घर में जबरन तीन युवक घुस गए और युवती को अकेला पाकर उसे जमीन पर पटककर उसके साथ अभद्रता की। किसी तरह युवती ने खुद को बचाया। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में तीन युवक जबरन घुस गए और युवती को अकेला पाकर उसे जमीन पर पटका। फिर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किसी प्रकार से युवती ने खुद को बचाया और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पड़ोसी महिला ने आकर गेट पर चिल्लाना शुरू किया तो मौके पर अन्य लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद युवक उसे धमकी देते हुए तेजी से भाग निकले। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
Next Story