- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: दो अलग-अलग घटनाओं में आईटीआई छात्रा समेत तीन ने दी जान
Tara Tandi
2 Sept 2024 6:53 PM IST
x
Kanpur कानपुर: शहर के अलग-अलग दो थानाक्षेत्रों में आईटीआई छात्रा समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक की दवाओं का ओवरडोज से जान चली गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
महाराजपुर थानाक्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी 18 वर्षीय कशिश का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पिता अरविंद ने बताया कि पत्नी नीलम खेत पर गई थी। वहीं छोटा बेटा आर्यन खेल रहा था। तभी उसने घटना को अंजाम दे दिया।
परिजनों ने बताया कि वह अहिरवां से एक प्राइवेट संस्थान से आईटीआई कर रही थी। इसी प्रकार नौबस्ता थानाक्षेत्र योगेंद्र विहार निवासी 50 वर्षीय कपूर ने छत पर निकली सरिया से लटककर जान दे दी। बेटे विकास ने बताया कि वह शराब पीने के आदी थे। आए दिन इसको लेकर घर में विवाद होता था।
उसके अनुसार सोमवार तड़के 4 बजे के आसपास पिता ने घटना को अंजाम दिया। वहीं रायपुरवा थानाक्षेत्र के डिप्टी पड़ाव निवासी 28 वर्षीय हर्ष गुप्ता ने दवाओं की ओवरडोज खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
TagsKanpur दो अलग-अलग घटनाओंआईटीआई छात्रातीन दी जानKanpur: Two separate incidentsITI studentthree killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





