उत्तर प्रदेश

Kanpur: धूप निकलने में दिन में मिली थोड़ी राहत, रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड

Tara Tandi
17 Dec 2024 1:59 PM IST
Kanpur: धूप निकलने में दिन में मिली थोड़ी राहत, रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड
x
Kanpur कानपुर । हवाओं का रुख बदलने से सोमवार को दिन में शहरवासियों को चुभनभरी सर्दी से थोड़ी राहत मिली। दिन में उत्तर पश्चिमी हवाओं के बजाय शहर में उत्तर पूर्वी हवाओं ने तापमान गिरने की गति को प्रभावित किया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जल्द ही हवाओं का रुख दोबारा बदलेगा। इसके बाद शहर में चुभनभरी तेज ठंड के साथ ही तापमान में गिरावट हो सकती है।
शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में हल्की सी बढोतरी दर्ज हुई। इसे 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दो दिन बाद से शहर में गहरा कोहरा व धुंध पड़ने की संभावना बढ़ गई है। बुधवार रात से न्यूनतम तापमान भी और अधिक गिरने की आशंका है।
सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि आगामी पांच दिनों में सुबह व शाम के समय कोहरा (हल्की धुन्ध) दिखाई देने के आसार हैं। हल्के बादल भी रह सकते हैं। बावजूद इसके बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Next Story