उत्तर प्रदेश

Kanpur: कानपुर में शराब दुकानों में चोरी, नगदी और महंगी बोतलें ले गए चोर

Admindelhi1
2 March 2026 1:26 PM IST
Kanpur: कानपुर में शराब दुकानों में चोरी, नगदी और महंगी बोतलें ले गए चोर
x

कानपुर: चौबेपुर क्षेत्र में बीती रात चोरों ने अंग्रेजी और देशी शराब के दो ठेकों को निशाना बनाते हुए शटर काटकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाश दुकान के भीतर रखी नगदी और महंगी ब्रांड की शराब की पेटियां उठा ले गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त शटर देखा तो मामले की जानकारी दुकानदारों को दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरी भगवंतपुर रोड की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हजारों से लेकर लाखों रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक आंकड़ा स्टॉक मिलान के बाद ही स्पष्ट होगा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं ताकि चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। स्थानीय लोगों ने रात की गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

Next Story