- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : द वाटर बॉक्स...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल सील, संचालक पिता-पुत्र पर FIR दर्ज
Saba Naaz
25 Jun 2025 4:11 PM IST

x
Kanpur कानपुर : कानपुर में स्विमिंग पूल में डूबकर नगर निगम के ठेकेदार की मौत के मामले में पुलिस ने द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल को सील कर दिया है। वहीं, दरोगा की तहरीर पर पूल संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
रिपोर्ट सनिगवां चौकी के दरोगा अजय यादव की ओर से दर्ज कराई गई थी। अजय के अनुसार शिखर सिंह (24) के स्विमिंग पूल में डूबने की सूचना मिली थी। घटना के बाद जब पुलिस ने स्विमिंग पूल में तैराकी के लिए लाइफ जैकेट, नियुक्त प्रशिक्षक व लाइव सपोर्ट समेत तैराकी के अन्य उपकरण दिखाने के लिए कहा तो संचालक कुछ भी नहीं दिखा सका। इस कारण ठेकेदार की जान जाने में लापरवाही मानी जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि स्विमिंग पूल के मालिक नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पृथ्वी सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से ही सोमवार और मंगलवार को पूल बंद रहा। सूत्रों ने बताया कि संचालक मृतक शिखर के परिवार वालों को फोन कर कार्रवाई न करने की गुहार लगाता रहा।
नाम ने छापने की शर्त पर पूल जाने वाले लोगों ने बताया कि स्विमिंग पूल में नहाने के बाद वहीं बाहर टेबल पर खाना और शराब परोस दी जाती थी।डूबने की घटना के बाद शिखर की बहन कॉस्मोलॉजिस्ट अनामिका सिंह और दोस्त अंकित, कृष्णा, देवेंद्र, शिवम, भोलू व निखिल ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब पिलाई जाती है। आरोप लगाया कि स्वीमिंग पूल में कोई सेफ्टी वॉल नहीं थी। पूल पर लाइट बंद कर दी गई और किसी भी कर्मचारी ने उनकी मदद की।
Tagsस्विमिंग पूलसीलसंचालकपिता-पुत्रकानपूरSwimming poolsealoperatorfather-sonKanpurजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





