- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: दुष्कर्म...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: दुष्कर्म पीड़िता ने पी लिया था कीटनाशक, चारों युवकों ने लूटी थी अस्मत
Tara Tandi
16 Sept 2024 2:48 PM IST
x
Kanpur कानपुर । कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र में बीते 30 अगस्त को चार युवकों ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद किशोरी ने कीटनाशक पी लिया था। परिजनों ने किशोरी को इलाज के निजी नर्सिंग में भर्ती कराया। जहां रविवार देर रात किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज चारों युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़िता पिता ने बताया कि बीते 30 अगस्त को घर के बरामद में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही चार युवक आए। बेटी को खींचकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर परिवार और गांव के लोगों की भीड़ जुटी। इस पर एक आरोपी राजा उर्फ इस्लाम को लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि बाद में राजा भी लोगों को धमकी देकर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद युवकों ने परिजनों को धमकी दी थी। धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने कीटनाशक पी लिया था।
चारों आरोपी भेजे जा चुके जेल
डीसपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चारों आरोपियों इरफान, इजराइल, राजा उर्फ इस्लाम और इमराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में मौत की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
TagsKanpur दुष्कर्म पीड़ितापी लिया कीटनाशकचारों युवकों लूटी अस्मतKanpur rape victim drank pesticidefour youths raped herजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





