- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: हर्ष फायरिंग...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: हर्ष फायरिंग पर सख्ती, मिठाई कारोबारी का लाइसेंस निरस्त
Tara Tandi
28 April 2025 6:11 PM IST

x
Kanpur कानपुर । स्वागत समारोह में शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए बनारसी मिष्ठान के केशव अग्रवाल ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की। जबकि असलहा सचेंडी के शस्त्र धारक राहुल सिंह के नाम था। स्वरूपनगर पुलिस के कार्रवाई करने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त किया है।
शस्त्र धारक राहुल सिंह 21 जून 2022 को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर स्वरूपनगर स्थित एक स्वागत समारोह में मौजूद थे। रात 11 बजे समारोह के दौरान बनारसी मिष्ठान के केशव अग्रवाल ने राहुल के शस्त्र लाइसेंस से हर्ष फायरिंग की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेकर स्वरूपनगर थाने के दरोगा योगेंद्र कसाना ने कार्रवाई की।
रिवाल्वर 32 बोर शस्त्र लाइसेंस सहित बरामद कर मालगृह में दाखिल कराया। लाइसेंसी रिवाल्वर स्वागत समारोह में दूसरे व्यक्ति को देकर हर्ष फायरिंग करना शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन बताते निरस्तीकरण की संस्तुति की। हर्ष फायरिंग से जन हानि हो सकती थी। भविष्य में भी शस्त्र प्राविधानों के उल्लंघन का कारण दिया। नोटिस तामील होने पर विपक्षी ने अपने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में अपनी बात रखी।
राहुल ने खुद को पुलिस के झूठे व मनगढंत तथ्यों के आधार पर फंसाने की बात कही। कहा, गुडवर्क के चक्कर में पुलिस ने झूठा आरोप पत्र लगाया है। समारोह में एयरगन से फायरिंग की बात कही। मामले में जिलाधिकारी ने विवेचना व तथ्यों के आधार पर राहुल सिंह के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने का आदिया दिया।
TagsKanpur हर्ष फायरिंग सख्तीमिठाई कारोबारीलाइसेंस निरस्तKanpur Harsh firing strictlysweets traderslicense cancelledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





