- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: दो पक्षों में ...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, युवक का फटा सिर ; 30 लोगों पर रिपोर्ट
Tara Tandi
20 Feb 2025 5:48 PM IST

x
Kanpur कानपुर । सचेंडी थानाक्षेत्र के चकरपुर में एक तिलक समारोह से लौट रहे लोगों का ढाबे के बाहर पहले से खड़े लोगों से पुराने विवाद को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद व 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रनिया निवासी आलोक दिवाकर ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार देर शाम अपने साथियों कृष्ण प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, आकाश सिंह के साथ एक तिलक समारोह से वापस भौंती जा रहे थे। चकरपुर में शिवा ढाबा के पास पहले से मौजूद धीरू चौहान, शेरा सिंह, अजय चौहान, अनीस, सगन समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक कर गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। वहीं ढाबे में रखी कुर्सियां भी एक दूसरे पर फेंकने लगे। जिससे दोस्त कृष्णा का सिर फट गया और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद आरोपी जातिसूचक गलियां देते हुए भाग निकले।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी शेरा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ गैर इरादत हत्या का प्रयास, मारपीट व एससी एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsKanpur दो पक्षोंचले लाठी डंडेयुवक फटा सिर30 लोगों रिपोर्टKanpur: Two sides fight with sticksyoung man's head cracked30 people reportedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





