उत्तर प्रदेश

Kanpur: घर से एक करोड़ का माल लेकर बेटा फरार, रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
26 Feb 2025 3:35 PM IST
Kanpur: घर से एक करोड़ का माल लेकर बेटा फरार, रिपोर्ट दर्ज
x
Kanpur कानपुर । पनकी थानाक्षेत्र एक कारोबारी के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने घर से लगभग एक करोड़ का माल पार कर रफू चक्कर हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस टीम की मदद से मामले की जांच में जुटी है।
पनकी के गणेश शंकर विद्यार्थी नगर निवासी कमल कुमार कुशवाहा फुटवियर डाई कारोबारी है। कारोबारी के मुताबिक वह अपने 17 वर्षीय बेटे को लेकर इन दोनों बर्रा में किराए पर रह रहे थे। आरोप है कि रविवार रात किशोर पनकी स्थित अपने घर पहुंचा, जहां वह किशोर दोस्तों के साथ मिलकर छत के रास्ते अपने तालाबंद घर के अंदर दाखिल हुआ।
जिसके बाद कारोबारी के बटे ने बेडरूम की अलमारी में रखें 21 लाख रुपए कैश व लगभग 80 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर अपने दोस्तों के साथ रफू चक्कर हो गया। इधर बेटे का फोन न लगने पर घर पहुंचे कारोबारी को घटना की जानकारी हुई। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Next Story