- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : एक करोड़ की...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : एक करोड़ की चोरी का मामले में छठवां आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
1 March 2025 4:33 PM IST

x
Kanpur कानपुर । पनकी थानाक्षेत्र में गणेश शंकर विद्यार्थी नगर के कारोबारी के घर हुई एक करोड़ की चोरी की घटना में छठवें आरोपी आवास विकास तीन निवासी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कारोबारी के नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह इटावा और चार अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। घटना को कारोबारी के नाबालिग बेटे ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित कारोबारी ने बरामद जेवर नकदी पर सवाल उठाए हैं। कारोबारी ने बताया कि बेटे से थाने में बातचीत के दौरान उसके पास लगभग 14 लाख रुपये की नकदी व अधिक मात्रा में जेवर होने की जानकारी मिली थी। लेकिन लगभग 4 लाख नकदी बरामद होने की बात बताई गई। शनिवार को पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले से अवगत कराया जाएगा।
TagsKanpur एक करोड़चोरी मामलेछठवां आरोपी गिरफ्तारKanpur one crore theft casesixth accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





