उत्तर प्रदेश

कानपुर : आउटर इलाकों की कामकाजी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर

Admin2
22 July 2022 10:30 AM GMT
कानपुर :  आउटर इलाकों की कामकाजी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर
x

Image used for representational purpose

महिलाओं के लिए जल्द पिंक आटो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शहर के आउटर इलाकों की कामकाजी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर। आउटर इलाकों से पिंक आटो चलाने के लिए खाका तैयार किया गया है। पिंक आटो के 250 परमिट जारी करने की तैयारी है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अबकी बार होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

शहर के आउटर इलाके आईआईटी से बर्राजपुर, फजलगंज से किसान नगर, रामादेवी से फतेहपुर की सीमा तक और नौबस्ता से घाटमपुर तक के रूटों पर पिंक आटो चलाने की योजना है। इसके पीछे मंशा है कि कामकाजी महिलाएं छात्राएं आराम से इन वाहनों से आ और जा सकें। इन आटो का कलर पिंक होगा। अभी रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर में 21 महिला चालकों को बसें चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। एआरटीओ ने बताया कि इस पहल से महिलाओं को राहत मिलेगी। लंबे समय से इसकी पैरोकारी चल रही थी।
source-hindustan


Next Story