- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur रेलवे अपग्रेड:...
उत्तर प्रदेश
Kanpur रेलवे अपग्रेड: स्टील गर्डर की जगह लगेगा पीएससी स्लैब
Tara Tandi
14 April 2025 3:09 PM IST

x
Kanpur कानपुर । भीमसेन से गोविंदपुरी खंड के बीच स्टील गर्डर के स्थान पर पीएससी स्लैब डालने का काम होना है। जिसके लिए ब्लॉक लेने के साथ कई ट्रेनें रद की जाएंगी। कई ट्रेनों को झांसी मंडल में 30 से 100 मिनट तक रोका जाएगा। वहीं कई के समय में परिवर्तन किया गया है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित तिथि की ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की वेबसाइट या एनटीईएस एप पर अवश्य लेकर ही यात्रा करें।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा व संरचना की मजबूती के लिए यह कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के भीमसेन से गोविंदपुरी खंड पर पुराने स्टील गर्डर पुल के स्थान पर 5 मीटर लंबा व 7.15 मीटर चौड़ा पीएससी स्लैब डालने का काम किया जाना है।
ये ट्रेनें रद होंगी
54162 कानपुर-खजुराहो पैसेंजर 20 अप्रैल को रद
54161 खजुराहो-कानपुर पैसेंजर 21 अप्रैल को रद
01801 वीरांगना लक्ष्मीबाई-गोविंदपुरी पैसेंजर 21 अप्रैल को रद
01802 गोविंदपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर 21 अप्रैल को रद
TagsKanpur रेलवे अपग्रेडस्टील गर्डरजगह लगेगा पीएससी स्लैबKanpur railway upgradesteel girderPSC slab will be installed in placeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





