उत्तर प्रदेश

Kanpur: आतंकी हमले के विरोध में बंद रहा लवे गोदाम, सीमेंट-बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार ठप

Admindelhi1
25 April 2025 3:14 PM IST
Kanpur: आतंकी हमले के विरोध में बंद रहा लवे गोदाम, सीमेंट-बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार ठप
x
"आतंकी हमले के विरोध में शहर में प्रदर्शन"

कानपुर: भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से भी पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सीपीसी रेलवे गोदाम में दिन भर लोडिंग और अनलोडिंग का काम ठप रखा। व्यापारियों ने रास्ते पर ट्रक खड़ा कर आवागमन बाधित कर दिया। व्यापारियों की ओर से शहर में बिल्डिंग मैटेरियल सहित सीमेंट का कारोबार बंद रखा गया।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने भारत सरकार से आतंकवाद का समूल नाश करने की मांग उठाई गई। कहा गया कि आखिर हिन्दुस्तानी कब तक पाकिस्तानी आतंकवाद का शिकार होते रहेंगे। सरकार को अब शांत होकर नहीं बैठना चाहिए, बल्कि पाकिस्तान में घुसकर आकंतवादियों का सफाया करना चाहिए। व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया।

यहां भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह, जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, लोकल ट्रक सर्विस यूनियन अध्यक्ष अब्दुल वहीद, जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र, संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित, उप्र सीमेंट डीलर्स एसो के महामंत्री नवीन डरोलिया व उपाध्यक्ष संजय भदौरिया, उप्र ट्रांसपोर्ट एसो के महामंत्री मनीष कटारिया, इखलाक मिर्ज़ा, गुलशन आनंद, राजीव महाना, अनुराग जायसवाल, विनायक पोद्दार, दीपेंद्र गुप्ता, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Next Story