उत्तर प्रदेश

Kanpur : मुन्ना समोसा की दुकान पर छापा, मिली गंदगी, बिक्री पर रोक

Saba Naaz
28 Jun 2025 8:34 PM IST
Kanpur : मुन्ना समोसा की दुकान पर छापा, मिली गंदगी, बिक्री पर रोक
x
Kanpur कानपूर : खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को गोविंदनगर स्थित मुन्ना समोसा की दुकान पर छापा मारा। टीम को मौके पर गंदगी मिली। मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री निर्माण होते हुए नहीं मिली।
टीम ने दुकान में बिक्री पर रोक लगा दी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मुन्ना समोसा के प्रष्ठिान पर निर्मित खाद्य सामग्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह और अजीत कुमार सिंह ने दुकान पर जांच की।
जहां खाद्य सामग्री बन रही थी, वहां गंदगी की भरमार थी। काफी स्टाक में खाद्य सामग्री जमा मिली। टीम ने समोसा, छोला, मैदा, तेल का सैंपल लिया। साथ ही दुकान की बिक्री पर रोक लगाते हुए बंद करने के निर्देश दिए गए।
Next Story