उत्तर प्रदेश

Kanpur: NHI और नगर निगम के फैसलों के खिलाफ प्रर्दशन

Admindelhi1
31 Dec 2025 11:08 AM IST
Kanpur: NHI और नगर निगम के फैसलों के खिलाफ प्रर्दशन
x

कानपुर: पशुपति नगर इलाके में नाला सफाई न होने से उत्पन्न गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने NHI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी) और नगर निगम (Municipal Corporation) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई, जिससे बारिश और गंदे पानी का जमाव घरों तक पहुंच गया है। कई घरों में पानी भरने से रहवासियों को भारी परेशानी, बीमारियों का खतरा और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद Kanpur म्युनिसिपल कारपोरेशन और NHI की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न तो नाले की सफाई कराई गई और न ही जलनिकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की है।

धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। उनका कहना है कि जब तक नाले की पूरी सफाई और स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी। पशुपति नगर में जलभराव की समस्या अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है, और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Next Story