उत्तर प्रदेश

Kanpur: गलन भरी सर्दी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने बूंदाबादी की जताई आशंका

Tara Tandi
16 Jan 2025 2:01 PM IST
Kanpur: गलन भरी सर्दी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने बूंदाबादी की जताई आशंका
x
Kanpur कानपुर । पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में 17 तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसका असर 16 से शहर में दिखाई देने लगेगा। बादलों की आवाजाही से धूप रुक सकती है। गुरुवार को बूंदाबादी भी संभव है।
सीएसए विवि के मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद चली तेज हवाओं ने गलन भरी सर्दी से लोगों को परेशान किया। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से शहर में दिखाई देगा। धूप न निकलने से कड़ाके की सर्दी शहरवासियों को परेशान कर सकती है।
दिल्ली फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट
दिल्ली से कानपुर आने वाली फ्लाइट कोहरे के कारण बुधवार को डेढ़ घंटे लेट रही। बुधवार को दिल्ली से ही कानपुर की फ्लाइट ने डेढ़ घंटे लेट उड़ान भरी थी। मुंबई की फ्लाइट राइट टाइम रही।
Next Story