उत्तर प्रदेश

कानपुर : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त ने फहराया झंडा

Bhumika Sahu
15 Aug 2022 7:58 AM GMT
कानपुर : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त ने फहराया झंडा
x
जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त ने फहराया झंडा

कानपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में कानपुर में भी लोग आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं और घर-घर तिरंगा फहराया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने अपने अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किये और स्वतंत्रता दिवस की जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी।

अमृत महोत्सव पर इस बार सभी सरकारी कार्यालयों के साथ निजी प्रतिष्ठानों को भी सख्त निर्देश दिया गया था कि ध्वजारोहण अवश्य करें। इसको लेकर सुबह से ही शहर देश की आजादी का जश्न मनाना शुरु कर दिया। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण कर धूमधाम से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर पर तिरंगा और हर हाथ में राष्ट्रीय ध्वज है।
कलेक्ट्रेट परिसर में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने ध्वजारोहण किया। एडीएम सिटी अतुल कुमार समेत अधिकारी और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है।
इसे सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है और निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। विभागों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और तिरंगा यात्राएं निकलीं। इस कार्यक्रम में प्रत्येक जनपदवासी भी पूर्ण सहयोग करके पूरे मनोयोग से हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
पुलिस लाइन में हुआ ध्वजारोहण
पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड की अगुवाई में पुलिस लाइन में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर भी स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त ने ध्वजारोहरण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने आजादी के पर्व पर पुलिस कर्मियों को ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी करने को कहा और कमिश्नरेटवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।


Next Story