- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: युवती के...
Kanpur: युवती के ससुराल भेजे गए आपत्तिजनक मैसेज, धमकियों से परिवार में खौफ

कानपूर: चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवती को परेशान कर रहे युवक ने अब उसकी शादी तुड़वाने की कोशिश शुरू कर दी है। युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी के होने वाले ससुराल में गलत और एडिट की गई तस्वीरें व आपत्तिजनक मैसेज भेजकर रिश्ता तोड़वाना चाहता है। विरोध करने पर उसने बेटी के अपहरण और पूरे परिवार की हत्या की धमकी भी दी है।
तीन साल से कर रहा था पीछा
पीड़ित पिता ने बताया कि जूही हरी कॉलोनी निवासी शुभम नामक युवक बीते तीन साल से उनकी बेटी को स्कूल और घर के रास्ते में परेशान करता था। उन्होंने शुभम के परिवार से शिकायत की थी, जिसके बाद युवक ने माफीनामा लिखकर दोबारा परेशान न करने का वादा किया था।
शादी तय होते ही फिर से शुरू की हरकतें
हाल ही में जब परिवार ने युवती की शादी तय की, तो शुभम को इसकी जानकारी लगते ही उसने युवती की एडिट की गई फोटो और गलत मैसेज होने वाले ससुरालवालों को भेजने शुरू कर दिए। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो युवक ने अपहरण और हत्या की धमकी दी। इससे पूरा परिवार डरा-सहमा है।
पीड़ित ने चकेरी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।





