- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur News: मकान की...
उत्तर प्रदेश
Kanpur News: मकान की दीवार गिरने से नीचे दबकर महिला और वृद्ध की मौत
Bharti Sahu 2
18 Sept 2024 12:11 PM IST

x
Kanpur News: गरीबों के लिए बारिश आफत बन गई। बिठूर के टिकरा गांव में छुन्ना लाल के कच्चे मकान की दीवार बारिश के चलते गिर गई। मकान के अंदर सो रहे परिवार के लोग दब गए। छुन्ना लाल की पत्नी रानी देवी की मौत हो गई। जबकि छुन्ना लाल और उसका 14 वर्षीय बेटा रजत भी घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबी महिला को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सीएचसी कल्याणपुर भेजा गया और महिला का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं साढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में छत गिरने से उसके नीचे दबकर वृद्धा की मौत हो गई।
TagsKanpurमकानदीवारगिरनेमहिलावृद्धमौत Kanpurhousewallcollapsewomanold mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





