उत्तर प्रदेश

Kanpur News: कूड़े में लगी आग में दो कारें जलकर राख

Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 6:51 AM IST
Kanpur News: कूड़े में लगी आग में दो कारें जलकर राख
x
Kanpur News: शहर के माल रोड पर नरोना चौराहे के पास गुरुवार सुबह कूड़े में आग लग गई। इसने वहां खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। कारों से ऊंची लपटें और धुआं देखकर राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद लाटूश रोड फायर स्टेशन से आई दो गाड़ियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह 6:30 बजे संजय कुमार ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि माल रोड नरोना चौराहे पर फूलबाग के पास कूड़े में आग लग गई है, जिससे दो गाड़ियां भी जल रही हैं।
सूचना मिलते ही वह सिपाहियों के साथ दो गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने देखा कि कूड़े की आग के संपर्क में आने से दो कारें जल रही थीं। इस पर दोनों कारों में लगी आग के साथ कूड़े में लगी आग को बुझा दिया गया।
Next Story