उत्तर प्रदेश

Kanpur News: नगर निगम की लापरवाही से रेलवे क्लर्क की गई जान

Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 7:24 AM IST
Kanpur News: नगर निगम की लापरवाही से  रेलवे क्लर्क की गई जान
x
Kanpur News: नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण शहर के गड्ढों ने एक और शख्स की जान ले ली। बर्रा 2 निवासी पकंज कृपलानी (48) लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। उनके भांजे हर्षित ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार रात बाइक से डयूटी से लौट रहे थे, तभी सचान गेस्ट हाउस से शास्त्री चौक जाने वाली रोड पर रात करीब 10 बजे गड्ढों में वह बाइक समेत गिर गए।
तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आस-पास के लोग उन्हें गोविंद नगर स्थित एक हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
Next Story