उत्तर प्रदेश

Kanpur News: क्रिकेट खेलने के दौरान नो बॉल को लेकर हुई नोकझोंक, बेसुध होकर गिरे लड़के की मौत

Bharti Sahu 2
13 Aug 2024 6:36 AM IST
Kanpur News:  क्रिकेट खेलने के दौरान नो बॉल को लेकर हुई नोकझोंक, बेसुध होकर गिरे लड़के की मौत
x
Kanpur News: कानपुर में ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे दस साल के एक बच्चे की अचानक मौत हो गई. यह बच्चा सुबह से अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बने मैदान पर खेल रहा था. तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा. इसके बाद वह उठ नहीं सका. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चा ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहा था. वह बॉलिंग कर रहा था. उसका साथी बच्चा बैटिंग करने में लगा था. इस बीच नो बॉल को लेकर विवाद खड़ा हुआ. दोनों आपस में बहस करते हुए लिपट गए. कुछ देर बाद बॉलिंग करने वाला लड़का आरिज अचानक मौके पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया. इस घटना के बाद सभी बच्चे डर गए आखिर यह बच्चा किस तरह से गिरा और उसको क्या चोटें आई हैं. इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं मिली है. घर वालों ने किसी तरह की कार्रवाई से मना किया है. उन्होंने बॉडी का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है. पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात की. परिजनों ने किसी भी शिकायत करने से मना कर दिया है. उन्होंने बच्चे का पोस्टमार्टम करने से सभी मना कर दिया. परिजनों का कहना था कि बच्चा ग्राउंड में खेलते वक्त गिर गया. उसकी तत्काल मौत हो गई.
Next Story