- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पर्यावरण को लेकर...
उत्तर प्रदेश
पर्यावरण को लेकर कानपुर नगर निगम ने शुरू किया इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
Shantanu Roy
2 Sep 2022 6:20 PM GMT

x
बड़ी खबर
कानपुर। एन.जी.टी एवं केन्द्रीय पर्यावरण नियंत्रण निदेंशालय द्वारा पर्यावरण सुधार लाने के लिए कानपुर नगर निगम शहर को प्रदुषण मुक्त बनाने के इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग की सुविधा देने के लिए चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना शुरू कर दी है। हालांकि वाहन स्वामियों को इसका बिल भुगतान करना पड़ेगा। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि केन्द्रीय पर्यावरण नियंत्रण निर्देशालय ने पर्यावरण सुधार के दृष्टिगत यह गाइडलाइन बनाते हुए निर्देश दिये है कि शहरों से प्रदूषण को कम करने एवं सीमित संसाधनों के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को महत्व देते हुए उनको अपनी दिनचर्या में शामिल करें। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शहरों के मॉल, होटल, बाईपास व सरकारी कार्यालयों में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देश के अनुक्रम में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के ट्रायल हेतु दो स्थानों को चिन्हित करते हुए कार्य प्रारम्भ कराया गया। जिसमें से मोतीझील में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस चार्जिंग स्टेशन मेें दो पहिया, चार पहिया व ई-आटो रिक्शा के चार्जिंग की व्यवस्था की गयी है। नगर आयुक्त ने कहा कि बहुत जल्द समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर तिथि निर्धारित करते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को जनता के लिए चालू कर दिया जायेगा। दूसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन निराला नगर पराग डेरी के पास बन रहा है। साथ ही भविष्य में मुख्य-मुख्य मार्गाें पर हर 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के फायदे
प्रदूषण से राहत मिलेगी,ईधन की खपत कम होगी और दो/तीन पहिया वाहन एक बार फुल चार्ज होने पर इलेक्ट्रिक खर्च लगभग 18 रुपया प्रति किलोवाट आयेगा। फुल चार्ज होने पर लगभग 180 से 200 रुपया खर्च आयेगा, जबकि ईधन से यही धनराशि दो पहिया वाहन में औसत 10 लीटर के हिसाब 900 से 1000 रुपया आयेगा। इलेक्ट्रिक चार्ज से वाहन का एवरेज भी ईधन वाहन की तुलना में और अच्छा कार्य करेगी।
Next Story