उत्तर प्रदेश

Kanpur: सपा पर गरजे मौर्य, अखिलेश पर जातीय राजनीति का आरोप

Admindelhi1
28 Jun 2025 6:35 PM IST
Kanpur: सपा पर गरजे मौर्य, अखिलेश पर जातीय राजनीति का आरोप
x

कानपूर: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या में इटावा प्रकरण पर समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव इसे यादव बनाम ब्राह्मण की लड़ाई बनाने में लगे हुए हैं. कानपुर की सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में आयोजित भाजयुमो की मॉक पार्लियामेंट में हिस्सा लेने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इटावा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, उसको लेकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई भी की गई.

लेकिन इसके बाद समाजवादी पार्टी ने जो किया, उसे घटिया आचरण कहा जाएगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस कथावाचक के साथ अभद्रता हुई, उसे सपा कार्यालय बुलाकर अखिलेश यादव ने उसको यादव बताने का काम किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह से पूरे मामले को ब्राह्मण बनाम यादव बना दिया गया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के लिए बेचैन हैं. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव परिवार के वह अंतिम शासक हैं, क्योंकि विकसित भारत बनने तक जनता भाजपा को सत्ता में रखने का मन बना चुकी है. वहीं, मॉक पार्लियामेंट को लेकर कहा कि इमरजेंसी में कांग्रेस ने जो दमनकारी नीतियां अपनायीं, उसका यहां पर प्रदर्शन किया जा रहा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानियों ने भी कांग्रेस की पराधीनता केा स्वीकार नहीं किया.

Next Story