उत्तर प्रदेश

Kanpur: साउंड सिस्टम को लेकर महंत से बदसलूकी, माहौल गर्माया

Admindelhi1
28 Jun 2025 6:34 PM IST
Kanpur: साउंड सिस्टम को लेकर महंत से बदसलूकी, माहौल गर्माया
x

कानपुर: जनरलगंज से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा से पहले यहां पर जमकर हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए एक ट्रॉली पर साउंड सिस्टम आ रहा था. यहीं पर एक चौकी इंचार्ज की नजर जब मानक से अधिक साउंड सिस्टम पर पड़ीं तो आरोप है कि उन्होंने ट्रॉली ला रहे शख्स को पुलिसिया भाषा में जमकर समझा दिया.

आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज ने न केवल उससे मारपीट की बल्कि जब उसने पनकी मंदिर के महंत का नाम लेकर बात कही. आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने महंत के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया. इसके बाद जैसे ही यह बात रथयात्रा में शामिल होने वाले मंडल के पदाधिकारियों को लगी तो सभी नयागंज चौराहा पहुंच गए और यहां पर जमकर हंगामा, नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए.

इस दौरान यहां पर पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास, कृष्ण दास, विधायक अमिताभ बाजपेयी और अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी आ गए. उनका कहना था कि रथयात्रा से पहले पुलिस और प्रशासन ने उनके साथ कई बैठकें की लेकिन साउंड सिस्टम को लेकर नियमों की किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई.

अब साउंड सिस्टम को लेकर रोकटोक के साथ पुलिस ने अभद्रता, गाली गलौच और मारपीट भी की. इसको लेकर धरने पर बैठे लोगों ने जमकर हंगामा, नारेबाजी की.

इन सभी की यही डिमांड थी​ कि अभद्रता और गाली गलौच करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए. कार्रवाई न होने पर रथयात्रा न निकालने की भी यहां पर धमकी दी गई.

Next Story