- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: शादी का झांसा...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
26 Feb 2025 3:01 PM IST

x
Kanpur कानपुर । जाजमऊ थानाक्षेत्र में फेसबुक से आरोपी ने युवती से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी ने धमकाया। जिसके बाद पीड़िता ने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि जाजमऊ निवासी 23 वर्षीय युवती की कुछ माह पहले मेस्टन रोड मिश्री बाजार निवासी शाहजेब से फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही युवती की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी। जिस पर पीड़िता ने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
TagsKanpur शादी झांसाबनाए संबंधआरोपी गिरफ्तारKanpur Fraud in marriagemade relationsaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





