- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: कानपुर मेडिकल...
Kanpur: कानपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर: गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रशांत शुक्ला (20) औरैया जिले के बिधूना का निवासी था और हॉस्टल में रहकर फार्मासिस्ट की पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्वरूप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है।
बुधवार को जब हॉस्टल के छात्र क्लास में गए, तो प्रशांत नहीं गया। दोस्तों ने उससे क्लास न जाने का कारण पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। शाम को जब छात्र हॉस्टल लौटे तो देखा कि प्रशांत का कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने वार्डन को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि प्रशांत का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुट गई है।





