उत्तर प्रदेश

Kanpur: जलकल कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
27 Nov 2024 3:06 PM IST
Kanpur: जलकल कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म,  रिपोर्ट दर्ज
x
Kanpur कानपुर । जलकल में तैनात महिला कर्मचारी ने कोर्ट के आदेश पर संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील सुमन, लोकजन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष किशन सिंह समेत आठ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्वालटोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
महिला के अनुसार उसे पति की जगह जलकल विभाग में मृतक आश्रित पर नौकरी मिली थी। जहां उसकी मुलाकात सुनील सुमन से हुई। सुनील जलकल विभाग के संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं। महिला का आरोप है कि सुनील ने कई बार उसे अकेला पाकर जबरदस्ती का प्रयास किया था।
इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2022 में होलिका दहन की रात वह ग्वालटोली निवासी सुनील के रिश्तेदार व लोकजन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष किशन सिंह के पास गई। जहां किशन ने बहाने से उसे रोक लिया, इसी बीच सुनील सुमन अपने एक अन्य साथी संजय के साथ पहुंचे।
सुनील ने उससे गाली-गलौज कर धमकी दी। तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। संजय और किशन ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद वह थाने पहुंची। थाने में मौजूद दरोगा ने भी मदद नहीं की और गाली-गलौज कर भगा दिया। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। अब ग्वालटोली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है।
धमकाकर डेढ़ लाख रुपये भी वसूले
महिला का यह भी आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार में करीब डेढ़ लाख रुपये भी वसूले गए। उसने और भी मांग की, जिसका विरोध किया तो बदनाम करने व नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।
Next Story