उत्तर प्रदेश

कानपुर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर चली गोलियां, एक युवक घायल

Admin Delhi 1
15 March 2022 12:41 PM GMT
कानपुर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर चली गोलियां, एक युवक घायल
x

सिटी क्राइम न्यूज़: जनपद के गजनेर थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने गोली चला दी जिससे एक नव युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अकबरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुआरी गांव में लंबे समय से दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। आये दिन विवाद और विवाद के बाद थाना पुलिस बाईट दो दिन पहले भी दोनों पक्षो के विवाद हुआ था। जिसके बाद गजनेर पुलिस मौके पर गई थी दोनों ही पक्षो के विवाद को खत्म कर शांती से रहने के निर्देश दिए थे लेकिन विवाद है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मंगलवार को आशीष गांव के बाहर खड़ा था तभी स्कूटी से आ रहे छोटू और गोपाल ने उसे घूरना शुरू कर दिया। आशीष ने जब इसके बारे में पूछा तो छोटू ने कमर से कट्टा निकाल कर आशीष और आकांशू पर फायर लर दिए। तीन फायर में दो फायर तो मिस हो गए। वहीं एक गोली आकांशू के कंधे में लगी है। अन्य दो युवक भी लाठी डंडों और ईंट पत्थर से मारपीट में गम्भीर रूप से घायल हुए है। जहां उपचार के दौरान हालात बिगड़ते देख अंकुश को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य दोनों घायलों को जिला अस्पलात में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ने बताया कि दुआरी गांव में दोनों पक्षों के विवाद की जानकारी के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अकबरपुर क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया पीड़ित पक्ष ने शिकायत पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ शुरू की गई है अन्य दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

Next Story