- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: पक्षियों का...

x
Kanpur कानपुर । बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में पक्षियों का अवैध कारोबार करने वाले व्यापारी के घर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो इलाकाई लोगों ने विरोध कर दिया। जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग निकला। टीम ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को बाबूपुरवा के बगाही के चिड़िमार मोहल्ला में वन विभाग को सूचना मिली थी कि बगाही में पक्षियों की अवैध रूप से खरीद फरोख्त की जा रही है। हशमत नाम का व्यक्ति पक्षियों का अवैध कारोबार कर रहा है। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शिव प्रसाद की अगुवाई वाली वन विभाग की टीम का क्षेत्रीय लोगों ने घेराव कर लिया। लोगों ने टीम से पहचान के साक्ष्य देने को कहा। वन विभाग की टीम ने बाबूपुरवा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची तब तक आरोपी भाग निकला।
टीम आरोपी के घर पहुंची तो पिंजड़ों में बंद 72 तोते मिले। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इनमें एलेक्जेंडर पैराकीट प्रजाति के 40 बच्चे व रोज रिग्ंड पैराकीट प्रजाति के 26 तोते व छह बच्चे शामिल हैं। इंस्पेक्टर बाबूपुरवा अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। इससे पहले कर्नलगंज व परेड में छापेमारी के दौरान भी नजीराबाद निवासी सुरेश, नौबस्ता निवासी संजय, बाबूपुरवा निवासी नब्बन व हशमत के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट कराई गई थी।
TagsKanpur पक्षियोंअवैध कारोबार पकड़ाआरोपी फरारKanpur birdsillegal trade caughtaccused abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





