उत्तर प्रदेश

Kanpur: बारूद में धमाका होने से चपेट में आकर , पति की मौत पत्नी गंभीर घायल

Tara Tandi
31 Oct 2024 1:54 PM IST
Kanpur: बारूद में धमाका होने से चपेट में आकर , पति की मौत पत्नी गंभीर घायल
x
Kanpur कानपुर । सीसामऊ थाना क्षेत्र में बारूद में धमाका होने से दंपती चपेट में आ गए। पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीसामऊ थाना क्षेत्र में गांधीनगर स्थित मनेज्ञ पार्क के पीछे एक बड़ा धमाका हो गया, जिसकी चपेट में सुरेन्द्र उम्र 40 वर्ष और उसकी पत्नी नवीता आ गए। बारूद में हुआ धमाका इतना भीषण था कि सुरेन्द्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नवीता भी गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस फौरन फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और नवीता को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। जबकि सुरेन्द्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घटनास्थल पर पटाखे भी बरामद हुए। लोगों में चर्चा थी कि पटाखों में धमाका होने से घटना हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story